पीएमएस संघ सोनभद्र का चुनाव निर्विरोध संपन्न, डॉ. राजेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष

सभी आठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, डॉ. अखिलेश सिंह को मिली शाखा सचिव की जिम्मेदारी

सोनभद्र,। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) की सोनभद्र शाखा का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हो गया। निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत 25 से 28 जुलाई 2026 तक नामांकन कराया गया, जिसमें आठ पदों के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जीएस यादव ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा के समक्ष सभी निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। निर्वाचन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने चिकित्सकों के हितों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में डॉ. राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष, डॉ. सुमन कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष, डॉ. गुरु प्रसाद मौर्य उपाध्यक्ष, डॉ. मोनिका सिंह उपाध्यक्ष (महिला), डॉ. मुन्ना प्रसाद कोषाध्यक्ष, डॉ. गिरधारी लाल संपादक तथा डॉ. संग्राम सिंह सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी समिति चुने गए।
वहीं, सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से डॉ. अखिलेश सिंह को शाखा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
निर्वाचन की घोषणा के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा चिकित्सकों के हितों में प्रभावी ढंग से कार्य करने की अपेक्षा जताई।

ये भी पढ़िए