बीजपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप, डीएम के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट में जब्त हुई संपत्ति
सोनभद्र,। अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए सोनभद्र पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बीजपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 8.50 लाख रुपये कीमत की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक को कुर्क कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध से अर्जित संपत्तियों के जरिए दबदबा कायम करने वालों में हड़कंप मचा है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में बीजपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत ट्रक को जब्त/कुर्क किया है। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी मनोज यादव पुत्र राम अवतार यादव, निवासी कटघरा, थाना मधुबन, जनपद मऊ के खिलाफ थाना बभनी में मु0अ0सं0-100/2026 के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी वर्तमान में मामले में जिला कारागार गुरमा, सोनभद्र में निरुद्ध है।
डीएम के आदेश के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा
जिलाधिकारी सोनभद्र के 28 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में बीजपुर पुलिस ने 5 अगस्त को आरोपी से संबंधित ट्रक संख्या UP64T5150 को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क कर लिया। पुलिस के अनुसार वाहन की अनुमानित कीमत 8 लाख 50 हजार रुपये है। कार्रवाई के बाद कुर्क किए गए ट्रक को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर थाना बभनी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। अपराध से अर्जित संपत्ति पर लगातार कार्रवाई पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ये पुलिसकर्मी रहे कार्रवाई में शामिल कुर्की की कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमलाकान्त पाण्डेय एवं हेड कांस्टेबल भानु प्रताप यादव शामिल रहे।

