(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र डी आर परिवार ने पूर्व लोकप्रिय प्रथम नगर पंचायत चेयरमैन स्वर्गीय गोपाल दास जायसवाल के प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब असहाय लोगों के बीच में 150 कंबल वितरण किए। हाड़ कपाती ठंड में असहाय लोग कंबल पाकर खुश दिखे।

स्वर्गीय गोपाल दास जायसवाल के पुत्र उत्कर्ष जायसवाल संग पूर्व नगर अध्यक्ष के भाई बंसी प्रसाद जायसवाल,गिरवरधारी जायसवाल, मनोज कुमार जायसवाल स्वर्गीय नंदलाल जायसवाल के पुत्र कौशतुब जायसवाल व समस्त डी आर प्रतिष्ठा के परिजन मौके पर मौजूद रहे। हवन पूजन के सानिध्य में प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक व संयोजन में विकास कुमार अग्रहरी, गुड्डू गुप्ता विनोद कुमार, प्रियांशु,संजय अग्रहरी गुरु जी ने कंबल वितरण संयोजित किया।

