क्रूरता पूर्वक बंधे गोवंश के लिए ले जा रहे 3 पशुओं कों मुखबिर कि सूचना पर दुद्धी पुलिस ने पकड़ा

पशु तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का करारा प्रहार

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अपराध पर करारा प्रहार के क्रम में दुद्धी पुलिस द्वारा दिनांक 8 जनवरी 2026 को हाथीनाला की ओर से महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन संख्या -UP70QT 4205 रजखड़ दुद्धी स्थित थाना कोतवाली पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त अनुसार गोवंश हेतु झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल लें जानें की सूचना पर थाना गेट से 100 मीटर दूरी पर वाहनों की सघन चेकिंग नाकाबंदी कर किया गया। वाहन की चेकिंग होता देख चालक भागने के फिराक में था कि रात्रि 11 :23 बजें उक्त ब्लोरो कों वरिष्ठ उप निरीक्षक कुंवर सिंह संग हमराहीयों द्वारा पिकप कों पकड़ लिया गया। उक्त पिकप पर चालक सुरेंद्र भारती उम्र 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लालमन भारती निवासी ग्राम बिलारी थाना हंडिया प्रयागराज व लवकुश यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम भेलसी थाना हंडिया जनपद प्रयागराज नाम पता बताया। उक्त पिकप पर चेकिंग के दौरान 2 गाये 1 बछिया लदा पकड़ा गया। जो पशु को क्रूरता व अमानवीय पूर्वक मुंह बंद कर बांधा गया था। वरिष्ठ उप निरीक्षक एवं हमराहियों द्वारा गाय बछिया का मुंह खोला गया जिससे मुँह से झाग निकल रहा था। उक्त पकड़े गए पशुओं में 1- हल्का लाल रंग सिंग व पूछ काली ऊंचाई लगभग 11 मुठ 2- काले रंग सिंग व पूछ काली ऊंचाई 4 मुठ बरामदसुदा उक्त दो राशि गाय के साथ 1 बछिया पाया गया। पूछताछ पर किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया गया। जिस पर स्थानीय थाने पर तत्काल मुoअoसo -7/2026 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र बनाम सुरेंद्र भारती व लवकुश उपरोक्त पंजीकृत करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई । कार्रवाई करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक कुंवर सिंह, हेड कांस्टेबल भागीचंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह , हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल अमरजीत कुमार रहें।

ये भी पढ़िए