जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी
दुद्धी सोनभद्र : विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार के चरकपथली टोला में शुक्रवार पूर्वाह्न लगभग 3:00 बजे एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत होने का मामला सामने आने से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई,मृतका की पहचान ललिता देवी पत्नी अमरेश पनीका के रूप में की गई , वहीं
परिवारजन में मृतिका की छोटी बहन सोनी देवी देवरानी से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर पर केवल दो बहनें ही मौजूद थीं, जो आपस में सगी बहन बताई जा रही हैं। जो ससुराल में देवरानी जेठानी थीं, जो बड़ी बहन ललिता देवी ने फांसी लगाकर जान दे दी।घटना के समय घर मे कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। सभी बाहर काम पर थे।ललिता देवी अपने पीछे 3 छोटे मासूम बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनमें 1 पुत्र और 2 पुत्रियां शामिल हैं। मां की अचानक हुई मौत से बच्चों की स्थिति को लेकर गांव में गहरी चिंता और संवेदना व्यक्त की जा रही है। घटना के बाद
सुबह लगभग 7:00 बजे ग्राम प्रधान को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी मौके पर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद विण्ढमगंज प्रशासन पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने घटना की बाबत जानकारी ली, पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया। महिला ने किन कारणों से फांसी लगाकर जान दी है इसका पता नहीं चल पाया है। प्रशासन के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण पता चलने की उम्मीद जताई है।

