घोरावल पुलिस की तत्परता: साइबर ठगी के शिकार युवक को वापस मिले ₹19,000

सोनभद्र घोरावल। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच सोनभद्र पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना घोरावल की साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक युवक के साथ हुई ₹19,000 की ठगी की पूरी राशि वापस करा दी है। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।


क्या था मामला?


ग्राम बेलवनिया निवासी शिवम पाण्डेय पुत्र बृजेश कुमार पाण्डेय के साथ बीते 19 नवंबर 2025को अज्ञात साइबर ठगों ने ₹19,000 की धोखाधड़ी की थी। ठगी का शिकार होने के बाद शिवम ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।


पुलिस की कार्यवाही


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंहके नेतृत्व में टीम गठित की गई।
साइबर टीम ने NCRP पोर्टल का बारीकी से अध्ययन किया और संबंधित बैंकों से निरंतर समन्वय स्थापित किया। पुलिस के कड़े प्रयासों के चलते 7 अप्रैल 2026 को पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस आ गई।
सराहनीय टीम सफलतापूर्वक रिकवरी करने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे। श्री बृजेश सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना घोरावल कांस्टेबल योगेश मिश्र, साइबर हेल्प डेस्क
कांस्टेबल नितीश राज, साइबर हेल्प डेस्क शामिल रहे।

आवेदक ने जताया आभार: धनराशि वापस मिलने पर शिवम पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की और घोरावल पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।


जरूरी सलाह: पुलिस की अपील


पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि यदि आप किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930पर कॉल करें। अथवा पोर्टल www.cybercrime.gov.inपर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
ध्यान रहे, जितनी जल्दी सूचना दी जाएगी, पैसा वापस मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।

    ये भी पढ़िए