(राहुल गुप्ता)मिर्जापुर।जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चुनार पुलिस ने एक महिला को 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर उप-निरीक्षक शिवानन्द यादव अपनी टीम के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम पयागपुर में पहुंचे, जहां छापेमारी कर मंजू पत्नी अशोक जयसवाल, निवासी ग्राम कठेरवा को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।इस संबंध में थाना चुनार पर मुकदमा व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

