सोनभद्र पुलिस का ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान: सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर जोर

सोनभद्र। जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में
मिशन शक्ति 5.0′ के द्वितीय चरण के तहत जिले भर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना और उन्हें सुरक्षित परिवेश प्रदान करना है।

स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल

अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और ग्रामीण इलाकों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के बीच अंतर समझाया जा रहा है। साथ ही, आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ-साथ महिला उत्पीड़न से संबंधित कड़े कानूनों और सरकार द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।


साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील


महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सोनभद्र पुलिस का विशेष फोकस साइबर अपराध पर भी है। वर्तमान में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए पुलिस टीम लोगों को बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के प्रति सचेत कर रही है। पुलिस ने साफ तौर पर हिदायत दी है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP (ओटीपी) साझा न करें। इन हेल्पलाइन नंबरों का लें सहारा
सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर दें: 112: आपातकालीन सेवा
1090 / 1091: महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1930:साइबर अपराध हेल्पलाइन 181:महिला हेल्पलाइन
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन “सोनभद्र पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। जागरूकता ही बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है।” पुलिस प्रशासन, सोनभद्र।

ये भी पढ़िए