अर्दली रूम के पश्चात थाना ओबरा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

सोनभद्र :पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना ओबरा पर सर्किल ओबरा के सभी थानों का किया गया अर्दली रूम—पेण्डिंग विवेचना, IGRS, जनसुनवाई, महिला सम्बन्धी अपराध की विस्तृत समीक्षा अर्दली रूम के पश्चात थाना ओबरा का किया गया।आकस्मिक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना ओबरा पर अर्दली रूम कर सर्किल ओबरा की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार, सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक सहित सर्किल के समस्त थानों के विवेचकगण उपस्थित रहे।

अर्दली रूम में निम्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई

पेण्डिंग विवेचना लंबित विवेचनाओं की प्रकरणवार समीक्षा की गई। समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आरोप पत्र निर्धारित समयावधि में न्यायालय प्रेषित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

IGRS- पोर्टल पर प्राप्त लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में तथ्यपरक एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रेषित आख्या की गुणवत्ता एवं सत्यता बनाए रखने पर बल दिया गया।

जनसुनवाई प्रकरण


जनसुनवाई से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

महिला सम्बन्धी अपराधों से संबंधित प्रविष्टियों की समीक्षा की गई। ऐसे प्रकरणों में विशेष संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर प्रगति अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया। महिला सम्बन्धी अपराधों के मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने, पीड़ित पक्ष से नियमित संवाद बनाए रखने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।

थाना ओबरा का आकस्मिक निरीक्षण अर्दली रूम के पश्चात पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा थाना ओबरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन करते हुए लंबित विवेचनाओं, रजिस्टरों एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त थाना परिसर, हवालात, मालखाना, मेस एवं बैरक का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं समुचित रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया गया।

मिशन शक्ति केंद्र की समीक्षा

थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया गया। महिला सहायता एवं परामर्श से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने हेतु निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्तर पर कार्यों को और अधिक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।

ये भी पढ़िए