चन्दौली (मदन मोहन)अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरघट्टा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चौखड़ा तिराहे से हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था व वांछितों की तलाश में सक्रिय थी। इसी दौरान सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने *चौखड़ा तिराहा के पास से घेराबंदी कर अभियुक्त पिन्टु भारती (31 वर्ष) पुत्र स्व. मुटुर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त मूल रूप से जनपद सोनभद्र के थाना रायपुर अंतर्गत ग्राम धनकुवारी खुर्द का निवासी है।
गंभीर धाराओं में दर्ज था मामला
पकड़ा गया अभियुक्त थाना चकरघट्टा पर पंजीकृत के तहत धारा 137(3), 87, 128, 115(2), 65(1) बी.एन.एस. (BNS) और 5L/6 पाक्सो (POCSO) एक्ट में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम अभियुक्त को पकड़ने में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिसकर्मियों का योगदान रहा:सन्तोष कुमार थानाध्यक्ष, चकरघट्टा, हे.का. सुरेन्द्र प्रताप यादव, हे.का. संजय साहू, म.का. अमिता पटेल शामिल रहे।

