दुद्धी – सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में रामलोचन तिवारी अध्यक्ष अंजनी सिंह सचिव व आदर्श कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित

कड़े मुकाबले में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आदर्श जायसवाल ने अभिनव जायसवाल को 3 मतों से पराजित किया

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र मुंसिफ कोर्ट परिसर अन्तर्गत सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रातः 11:00 बजे से ही अधिवक्ताओं द्वारा अपने मत का प्रयोग किया जाने लगा। जो निर्धारित दोपहर 3:00 बजे तक मतदान में मतदाता सूची में अंकित अधिवक्ता हिस्सा ले सके। कुल 146 मतदाता के सापेक्ष 126 वोट दोपहर 3:00 तक पड़े। प्रत्याशियों की उपस्थिति में मत बॉक्स को एल्डर कमेटी द्वारा सील किया गया। तत्पश्चात दोपहर 3:30 बजे बजें मतगणना प्रारंभ की गई। एल्डर कमेटी चेयरमैन / मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहर सिंह सैनी एडवोकेट, सुखसागर एडवोकेट, मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट व विनोद कुमार वर्मा एडवोकेट द्वारा प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतों की गिनती प्रारम्भ की गई। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार वरिष्ठता अधिवक्ता रामलोचन तिवारी एडवोकेट को 83 मत मिलें जबकि प्रतिद्वंदी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शिव शंकर गुप्ता को 43 मत से संतोष करना पड़ा। रामलोचन तिवारी ने 40 मतों के अंतर से शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट को हराकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। सचिव पद पर अंजनी सिंह को 86 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी ज्ञानी प्रसाद को 37 मत से संतोष करना पड़ा। इस प्रकार अंजनी सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी ज्ञानी प्रसाद को 49 मतों के अंतर से परास्त कर सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। सबसे रोमांचक मुकाबले कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदर्श कुमार जायसवाल ने निकटतम प्रतिद्वंदी अभिनव कुमार जायसवाल उर्फ बिट्टू को 3 मतों के अंतर से पराजित कर कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।

एल्डर कमेटी द्वारा मतगणना परिणाम की घोषणा के उपरांत समर्थकों ने निर्वाचित प्रत्याशियों को फूलमाला पहनाकर मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। इस प्रकार कुल 126 वोट पड़े 2 मत निरस्त किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर सिविलबार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु सिंह एडवोकेट, ओम प्रकाश मिश्रा एडवोकेट, नागेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, विष्णु कांत तिवारी एडवोकेट,रामजी पांडेय एडवोकेट, मनोज कुमार तिवारी एडवोकेट, आशीष कुमार तिवारी उर्फ विक्की एडवोकेट, उमेश कुमार अग्रहरी एडवोकेट रामेश्वर राव एडवोकेट सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहें।

ये भी पढ़िए