सोनभद्र (कोन) जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता एक बार फिर धरातल पर दिखी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्माके निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत, थाना कोन पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत और धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बस स्टैंड तिराहे से हुई गिरफ्तारी
अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में गठित टीम ने सोमवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर विम्ढमगंज-कोन बस स्टैंड तिराहे के पास घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे सभी छह आरोपियों को दबोच लिया। ज्ञात हो कि इन आरोपियों के विरुद्ध थाना कोन में मु0अ0सं0 59/26के तहत बीएनएस की धाराओं और 7/8 पाक्सो एक्ट में मामला पंजीकृत था।
झारखंड के आरोपी भी शामिल
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में स्थानीय थाना क्षेत्र के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड के युवक भी शामिल हैं। पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में
यशवन्त (35), सुमन्त कुमार (30), शशि कुमार (21) एवं राकेश (20) निवासीगण कचनरवा टोला हडवडिया (कोन)।
मनीष कुमार (21) एवं विकेश कुमार (26) निवासीगण गरवाँन, जिला गढ़वा (झारखंड) शामिल हैं।
पुलिस टीम की तत्परता
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंहके नेतृत्व में व0उ0नि0 राकेश राय, हे0का0 विनय यादव, सुरेन्द्र चौहान, का0 अभय कुमार और रामभुवन कुशवाहा की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के मनचलों और अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है।

