दुम्हान से डाला वैष्णो मंदिर दर्शन को जा रही बोलेरो पलटी, 15 लोग घायल

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी, सोनभद्र कोतवाली अन्तर्गत दुद्धी क्षेत्र में मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, ग्राम दुम्हान दुद्धी से डाला वैष्णो मंदिर दर्शन के लिए जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन संख्या CG 12 D 9411 ग्राम दुम्हान थाना दुद्धी से डाला स्थित वैष्णो मंदिर के लिए निकली थी। जैसे ही वाहन हाथीनाला से लगभग 4 किलोमीटर पहले दुद्धी रोड पर एक मोड़ के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बोलेरो सड़क किनारे पलट गई।
जिसमें घायल लोगों में अनिल कुमार (40), महिपाल सिंह (30), प्रीति (27), लक्ष्य पाल (7), अनन्या (2), राजकुमारी (23), खुशबू (6 माह), रश्मि (14), राजकुमारी (35), आयुष (3), लीलावती (30), ज्योति (8), अंशु (5), रामपाल (40) सहित अन्य शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल प्रशासन द्वारा सरकारी वाहन से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सभी को समय पर इलाज मिला।

ये भी पढ़िए