दुद्धी,- संपूर्ण समाधान दिवस पर 31 शिकायतों में मात्र 1 का मौके पर निस्तारण

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र शनिवार को दुद्धी सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील में आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मामलों से जुड़े कुल 31 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से एक मामले का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।तहसील दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने की। उन्होंने शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। एसडीएम निखिल यादव ने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित निपटारा प्रशासन की प्राथमिकता है।इस अवसर पर तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें एसडीएम दुद्धी निखिल यादव, सीओ दुद्धी राजेश राय, सीओ पिपरी हर्ष पांडेय, तहसीलदार अंजनी सिंह दुद्धी,खंड विकास अधिकारी दुद्धी विशाल चौरसिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए