सोनभद्र: मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने फूंका जागरूकता का बिगुल, नारी सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव के लिए चलाया महाभियान

सोनभद्र। जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में ‘मिशन शक्ति 5.0’ (द्वितीय चरण) का व्यापक अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।
अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थानों की पुलिस टीमों ने विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों और ग्राम सभाओं में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया। पुलिस कर्मियों द्वारा बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ की पहचान बताने के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। इसके अतिरिक्त, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनों और सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

साइबर अपराधों पर विशेष प्रहार

मौजूदा समय में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को देखते हुए पुलिस ने आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से सतर्क किया। अधिकारियों ने बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के उपाय साझा करते हुए सख्त हिदायत दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP साझा न करें। सोनभद्र पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग कर तत्काल पुलिस को सूचित करें। त्वरित सहायता के लिए डायल करें: 112: आपातकालीन पुलिस सेवा, 1090/1091: महिला पावर लाइन, 1930:साइबर अपराध रिपोर्टिंग, 181: महिला हेल्पलाइन, 1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

ये भी पढ़िए