(दयासागर)गोरखपुर : पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भीटी तिवारी मे इन दिनों अवैध मिट्टी का खनन धड़ल्ले से चल रहा है। रात आठ बजे से जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-टालियो के माध्यम से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खोदाई की जा रही है। जिसमे सरकारी नियमों का उलंघन खुलेआम हो रही है। ग्रामीण का आरोप है की बिना किसी वैध अनुमति के खेतो व खाली पड़ी जमीनो से मिट्टी निकाल कर बेचीं जा रही है। इस अवैध खनन से राजस्व को नुकसान हो रहा है। वही दूसरी तरह पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है। खेतो का उपजाऊ परत हटने से किसानो का चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगो का कहना है। की कई बार अधिकारीयों से शिकायत किया गया। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। इससे खनन माफियोओ का हौसला बुलंद हो गए है। ग्रामीणों का कहना है की अवैध खनन पर तत्काल रोक लगे और दोषियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो

