अनपरा (सोनभद्र)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ से भाजपा कार्यकर्ताओं का एक जत्था मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज के लिए रवाना हुआ।
रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और कार्यकर्ता सम्मेलन संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार तथा जनसंपर्क अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पार्टी के समर्थन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

