डीएम चर्चित गौड़ बोले— शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता
सोनभद्र, 18 जुलाई। शासन की मंशा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। घोरावल तहसील में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न होकर प्रभावी और संतोषजनक होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत के समाधान के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य लिया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या शेष न रहे। विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय जांच कराने के निर्देश दिए गए।
घोरावल तहसील में कुल 158 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा 6 मामलों का टीम भेजकर निस्तारण कराया गया। इस प्रकार कुल 12 मामलों का समाधान हुआ, जबकि शेष 146 मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
रॉबर्ट्सगंज तहसील में उप जिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 7 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 54 मामलों को समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
ओबरा तहसील में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 60 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 3 मामलों का मौके पर समाधान किया गया। शेष 57 मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।
दुद्धी तहसील में उप जिलाधिकारी रवि कुमार पासवान की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 65 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 3 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 62 मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।
चारों तहसीलों का आंकड़ा कुल प्राप्त शिकायतें: 344
मौके पर एवं टीम भेजकर निस्तारित: 19 शेष मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश जारी समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार, नायब तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर प्रकरण का गंभीरता से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

