दुद्धी पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, अलग-अलग मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार

दुद्धी (सोनभद्र)। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैर-जमानती वारंटों का प्रभावी अनुपालन करते हुए रविवार को कार्रवाई की।
पुलिस ने जयप्रकाश पुत्र दुःखी निवासी कस्बा दुम्हान को वर्ष 2007 के मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से जुड़े मुकदमे, जगजीवन पुत्र अनन्त प्रसाद निवासी कटौधी को वर्ष 2018 के मारपीट व धमकी के मामले तथा विजय कुमार पुत्र स्व. लक्ष्मण निवासी रजखड़ को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया।
तीनों अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह, उपनिरीक्षक राम सजीवन, मुख्य आरक्षी सीताराम एवं मुख्य आरक्षी संदीप सिंह शामिल रहे।
सोनभद्र पुलिस का कहना है कि वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढ़िए