वारंटियों पर चला पुलिस का शिकंजा, घोरावल से 7 गिरफ्तार

सोनभद्र। जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों में वांछित 07 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में बल्लू उर्फ अजय, राजू, संजय, अंगनू उर्फ रविन्द्र कहार, छोटे लाल कोल उर्फ झमझम, रामजी तथा अवधेश कुमार शामिल हैं। सभी के विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों से गैर-जमानती वारंट जारी थे।
इस अभियान को सफल बनाने में उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, शेष नारायण पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार तथा मु. इम्तियाज की अहम भूमिका रही। सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़िए