श्रद्धांजलि सभा में होंगे शामिल, कैथी मारकंडेय महादेव मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन
सोनभद्र,। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का 8 अगस्त 2026 को सोनभद्र जनपद का भ्रमण प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और धार्मिक स्थल पर दर्शन-पूजन भी करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सबसे पहले रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट तेंदू स्थित रमेश मिश्रा के आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह अल्ट्राटेक सीमेंट गेस्ट हाउस, डाला पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे।
दोपहर में राज्यपाल कोन थाना क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट चाचीकला स्थित रमेश चंद्र चतुर्वेदी के आवास पर आयोजित स्वर्गीय जय प्रकाश चतुर्वेदी की श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जय प्रकाश चतुर्वेदी पूर्व संगठन मंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य रहे हैं।
कैथी मारकंडेय महादेव मंदिर में करेंगे दर्शन
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद राज्यपाल रॉबर्ट्सगंज स्थित कैथी मारकंडेय महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह रॉबर्ट्सगंज सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां विश्राम के उपरांत वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उनके कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

