सोनभद्र। जिले में अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 19 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं पर भी यथावत लागू रहेगा। प्रशासन ने मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
अभिभावकों से अपील की गई है कि वे आदेश का पालन करते हुए बच्चों को विद्यालय न भेजें। जिला प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

