डीपी एक्ट के मामले में विण्ढमगंज पुलिस ने 3 वांछितों को दबोचा

सोनभद्र। महिला संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विण्ढमगंज पुलिस ने डीपी एक्ट से जुड़े मामले में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना विण्ढमगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार थाना विण्ढमगंज में दर्ज मु0अ0सं0-109/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में समशाद अंसारी उर्फ समशाद अली (30 वर्ष), जसमुद्दीन अंसारी उर्फ अजमुद्दीन (51 वर्ष) तथा तसलीमा बीबी उर्फ तस्लीमा (46 वर्ष) शामिल हैं। तीनों ग्राम हुमेलदोहर, थाना विण्ढमगंज के निवासी बताए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रामधनी सिंह, हे0का0 महफूज अली, का0 धर्मेन्द्र एवं म0का0 प्राची सरोज शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि महिला संबंधी अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़िए