सोनभद्र में भारी बारिश का असर: कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 20 अगस्त को बंद

सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 20 अगस्त 2026 को अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक 20 अगस्त को जनपद के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय, चाहे वे किसी भी बोर्ड से संचालित हों, कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए बंद रहेंगे।
हालांकि, यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं अन्य स्टाफ निर्धारित समय के अनुसार विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शिक्षकों को APAAR ID, DBT, U-DISE सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए ने सभी संबंधित विद्यालयों को जारी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश के बीच प्रशासन के इस फैसले से छोटे बच्चों और अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़िए