कोन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को कोन पुलिस ने फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र यादव पुत्र इंद्रजीत यादव निवासी ग्राम परती, थाना केतार गढ़वा झारखंड को चांचीकला पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि उक्त अभियुक्त गोवंश निवारण अधिनियम के तहत गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज था जो बहुत दिनों से फरार चल रहा था, गुरुवार की सुबह मुखबिरी खास की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। पकड़ने वाले पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के अलावा चौंकी इंचार्ज बागेसोती वीरेंद्र वर्मा, उ0 नि0 राकेश राय, हे0 का0 राजेश कुमार यादव, शामिल रहे।

ये भी पढ़िए