चकरघट्टा पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन: गैंगस्टर एक्ट और BNS में वांछित दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रिपोर्ट—मदन मोहन, चंदौली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चकरघट्टा पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने अलग-अलग आपराधिक मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है, जबकि दूसरा BNS की गंभीर धाराओं में वांछित था।
पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार, 11 सितंबर की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।


गैंगस्टर एक्ट में वांछित मुराली गिरफ्तार


पुलिस ने ग्राम केसार से मुराली (53 वर्ष), पुत्र रामधनी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध माननीय न्यायालय ASJ/FTC-II चंदौली द्वारा जारी वारंट के तहत ST No. 23/2015 एवं धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई।


BNS के गंभीर मामलों में वांछित संजय उर्फ कल्लू भी दबोचा


दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने ग्राम लक्ष्मणपुर से संजय उर्फ कल्लू (23 वर्ष), पुत्र अलगू को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया के न्यायालय से जारी वारंट के तहत मु.नं. 796 एवं धारा 64(1), 62 तथा 115(2) BNS में कार्रवाई की गई।


कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजे गए


दोनों वारंटियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके पश्चात दोनों अभियुक्तों को संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस अभिरक्षा में रवाना कर दिया गया।


कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम


थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, उप-निरीक्षक महेंद्र प्रसाद तिवारी, मुख्य आरक्षी संजय कुमार साहू, आरक्षी शिवम शुक्ला, आरक्षी मो. नफीस एवं महिला आरक्षी प्रमिला यादव शामिल रहीं।

ये भी पढ़िए