सोनभद्र में जनसुनवाई के दौरान एसपी ने सुनी फरियाद, त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

सोनभद्र, । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व संबंधी मामलों सहित विभिन्न पुलिस संबंधी शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की तथ्यपरक, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी समय से उपलब्ध कराने को कहा गया।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी मामले में लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा शिकायतकर्ता के उत्पीड़न की स्थिति सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें बिना देरी के विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

ये भी पढ़िए