
मिर्जापुर : जिले की देहात कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी की है। पुलिस ने 23 करोड़ रुपये का अफीम बरामद कर अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।

यह है पूरा मामला
देहात कोतवाल राणा प्रताप यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि अंतरराज्यीय अफीम तस्कर देहात कोतवाली क्षेत्र पर बरकछा से होकर गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस ने सोमवार की शाम को बैरिकेडिंग कर बरकछा मोड़ बहद गांव के पास से कार को रोककर छानबीन की। चेक करने पर कार के अंदर रखे 22 किलो से अधिक अफीम को बरामद किया गया।
बरामद अफीम की अनुमानित कीमत 23 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा अरेस्ट अफीम तस्कर हेमंत धानुका निवासी शिवगंगा शिव सिटी निहालपुर मंडी थाना राजेंद्र नगर इंदौर मध्य प्रदेश है। उनके पास से मोबाइल व 1110 रुपये बरामद किए गए।

