टूटते रिश्तों को जोड़ रही खाकी,माता-बेटे को साथ लेकर गई मायके

पारिवारिक मतभेदों को दूर कर महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी द्वारा पीड़ित महिला को बच्चों के साथ भेजा मायके

(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकरनगर : छोटी-छोटी बातों पर पति और पत्नी के बीच टूटते रिश्तों को जोड़ने का काम खाकी कर रही है। पुलिस के महिला सहायता प्रकोष्ठ में पति और पत्नी और परिवार के बीच आए खटास को दूर किया जा रहा है,इसी क्रम में महिला सहायता प्रकोष्ठ 1090 प्रभारी उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी व महिला आरक्षी पूनम शर्मा व महिला आरक्षी सोनी गौतम द्वारा दिनांक.06/03/24 को पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा प्रार्थना पत्र जांच हेतु दिया गया जिसमें आवेदिका ने बताया कि मेरे पति की मृत्यु 03 वर्ष पूर्व हुई थी। जिसके बाद मैं अपने बेटे व बेटी को लेकर मायके में रह रही थी और वहीं पढ़ा-लिखा रही थी। दिनांक. 01/03/24 को मेरे 10 साल के बेटे को मेरे ससुराल वाले जबरदस्ती मेरे मायके से लेकर चले गए हैं। तत्पश्चात् ससुरालीजनों से संपर्क किया गया व उन्हें महिला सहायता प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय बुलाया गया। ससुरालीजन आवेदिका के बेटे को लेकर आए व उन्हें विवाद को समाप्त करने हेतु समझाया गया और मां से बेटे को मिलवाया गया‌। तत्पश्चात् आवेदिका माता-बेटे को साथ में खुशी-खुशी घर भेजा गया। टेलिफोनिक वार्ता द्वारा महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा पता करने के बाद पूछने के बाद महिला और उनके बच्चों द्वारा बताया गया परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

ये भी पढ़िए