6 सोलर प्लेट व 6 समरसेबल पंप बरामद, सुनसान इलाकों को बनाते थे निशाना
(राहुल गुप्ता)मिर्जापुर।जनपद की थाना अदलहाट पुलिस ने चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 6 अदद सोलर प्लेट और 6 अदद समरसेबल पंप बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल को उल्होपुर निवासी राम प्रकाश सिंह द्वारा कुएं में लगे समरसेबल पंप की चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर थाना अदलहाट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में टीम गठित कर पतारसी, सुरागरसी तथा भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। इसी क्रम में 9 अप्रैल को पुलिस टीम ने चार अभियुक्तों — प्रदीप पटेल, प्रियांसु कन्नौजिया, विकास पटेल व राकेश पटेल (निवासी भडभूईली, थाना अदलहाट) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों पर लगे समरसेबल पंप और सोलर प्लेट की पहले रेकी करते थे और रात के समय चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए सामान को आधे दामों में बेचकर आपस में पैसा बांट लेते थे।

