एकतरफा मुकाबले में अयोध्या की टीम ने रामगढ़ को 9 विकेट से हराया

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी

दुद्धी, सोनभद्र। 39 वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को अयोध्या और रामगढ़ के बीच मैच खेला गया। टॉस अयोध्या के कप्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन बनाये। जिसमे राकेश ने 56 रन बनाये, मनीष ने 25 रन बनाये।
गेंदबाजी करते हुए अयोध्या टीम के खिलाड़ी अरुण ने 5 विकेट हासिल कर रामगढ़ की कमर तोड़ दी।चिरंजीवी और परवेज ने 2-2 विकेट हासिल किया।दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते अयोध्या की टीम ने 8.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमे रौनक़ ने शानदार 90 रन बनाये,मिथलेश ने 34 रन तथा चंचल ने 17 बनाये।
इस तरह से अयोध्या की टीम ने एक तरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराया।
अयोध्या के खिलाडी रौनक़ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुरेन्द्र अग्रहरि द्वारा दिया गया।आज के मैच के निर्णायक इकबाल कुरैशी व अनुराग चौरसिया रहे। कमेंटेटर की भूमिका में सलीम और इरफ़ान खिलाडी व स्कोरर की भूमिका में शनि एवं अयान रहे। अगला मैच 12 जनवरी को दुद्धी ए टीम व ग्रासिम इंडस्ट्रीज हिंडालको के बीच खेला जाएगा।

ये भी पढ़िए