बभनी पुलिस ने 1.8 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर को दबोचा

सोनभद्र (बभनी)। स्थानीय पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। मंगलवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से लगभग 1.800 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

चेकिंग के दौरान पहाड़ी के पास धरा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराधियों और नशे के कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बभनी पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर देवरिहवा तिराहे से करीब 500 मीटर आगे पहाड़ी के पास सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद काले रंग के पिठ्ठू बैग से दो बंडलों में पैक 1.800 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। #मध्य प्रदेश का रहने वाला है अभियुक्त# पकड़े गए अभियुक्त की पहचान बसंत बसोर (30 वर्ष), पुत्र गोबिन्द बसोर, निवासी ग्राम गुरमटिया, थाना सरई, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बभनी में मु०अ०सं०-009/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में ये रहे शामिल गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से उप-निरीक्षक शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह और हेड कांस्टेबल मनोज गौतम शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़िए