सोनभद्र : एसआईटी टीम द्वारा कोडीन कफ सिरप मामले में लगातार कार्यवाही की जा रही है ,एसआईटी टीम द्वारा एक बड़े अंतरराज्यीय एवं क्रॉस-बॉर्डर ड्रग नेटवर्क का खुलासा करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया है। थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में शामिल ड्रग माफिया शुभम जायसवाल के दो करीबी आरोपियों संस्कार वर्मा और विनोद कुमार वर्मा निवासी प्रयागराज को सोनभद्र एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी के जांच के दौरान पता चला कि दोनो आरोपियों द्वारा बांग्लादेश बॉर्डर के इलाके में (अगरतल्ला, त्रिपुरा) के लिए कुल 59,675 शीशियां को भेजा गया था।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा संगठित तरीके से दिल्ली स्थित वान्या इंटरप्राइजेज के माध्यम से कोडीन युक्त एस्कफ कफ सिरप की बड़ी खेप लेकर दूसरे प्रदेशों में तस्करी किया जाता था , तस्करी को छिपाने के लिए नशीले कफ सिरप को नमकीन/चिप्स के इनवॉइस पर कंटेनरों में छिपाकर बांग्लादेश के बार्डर अगरतल्ला, त्रिपुरा की ओर भेजा जा रहा था। यह नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय होकर नशाखोरी के लिए कोडीन युक्त कफ सिरप की आपूर्ति कर रहा था।
इसी तरह एक बड़ी खेप पूर्व में 18 अक्टूबर 2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से 1,19,675 शीशियां के रूप में दो कंटेनरों से बरामद की जा चुकी है। जिसमें से गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अवैध रूप से डायवर्जन कर बांग्लादेश बॉर्डर के इलाके अगरतल्ला, त्रिपुरा के लिए कुल 59,675 शीशियां को भेजा गया था।

