सोनभद्र (ब्यूरो): जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
सैना नहर पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय/ऑपरेशन) श्री अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा वांछितों की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर करीब 01:20 बजे सैना नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर चार अभियुक्तों को दबोच लिया।इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना पन्नूगंज में मु0अ0सं0 70/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। पकड़े गए आरोपियों में
मिन्टू उर्फ विवेकानंद शुक्ला(32 वर्ष), निवासी पकरहट।
संतोष कुमार (33 वर्ष), निवासी ग्राम राकी।
लवकुश (25 वर्ष), निवासी ग्राम बजरा।
अनिल कुमार (30 वर्ष), निवासी ग्राम बजरा।
पुलिस टीम की भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना पन्नूगंज के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, उप-निरीक्षक शिवबदन यादव, मुख्य आरक्षी राघवेन्द्र सरकार, आरक्षी ओमप्रकाश सिंह यादव और आरक्षी दीपक कुमार गिरि की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

