वारंटियों की धरपकड़ में पन्नूगंज पुलिस को बड़ी सफलता, 9 गिरफ्तार

सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर नौ वांछित/वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह के कुशल निर्देशन में की गई। थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा वांछित एवं न्यायालय से जारी वारंट वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 2 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर राधेश्याम निवासी पचोखर, विजय सोनी निवासी पन्नूगंज, अवधेश कुमार सिंह व आलोक निवासी पकरहट, रामप्रवेश निवासी पकरहट, प्रेमनाथ निवासी तियरकला, अमरेश कुमार निवासी नरगा, संजय सिंह निवासी चपईल तथा पारसनाथ निवासी बेलाही को गिरफ्तार किया।
पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से वांछित एवं वारंटियों के खिलाफ चल रहे अभियान को बल मिला है। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय के साथ उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, शिवबदन यादव, राम जनम यादव, शशिकांत सिंह सहित पुलिसकर्मी तथा महिला कांस्टेबल शामिल रहीं।

ये भी पढ़िए