पन्नूगंज पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी के शिकार युवक के 20 हजार रूपये वापस कराए

सोनभद्र (पन्नूगंज)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पन्नूगंज पुलिस ने एक आवेदक के साथ हुई ठगी की पूरी रकम वापस कराने में सफलता हासिल की है।


क्या है पूरा मामला?


ग्राम लखनवार कला निवासी सूर्या प्रताप के साथ अज्ञात साइबर अपराधियों ने 20,000 रुपये की धोखाधड़ी की थी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल के माध्यम से ट्रांजैक्शन का विवरण निकाला और संबंधित बैंक खाते में धनराशि को होल्ड करा दिया।


कैसे मिली सफलता?


साइबर टीम ने बैंक के साथ आवश्यक पत्राचार और साक्ष्य साझा किए, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित के मूल खाते में ठगे गए पूरे 20,000 रुपये वापस आ गए। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर आवेदक ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और उनके कार्य की जमकर प्रशंसा की।
पुलिस टीम में शामिल सदस्य कुमुद शेखर सिंह (प्रभारी निरीक्षक, पन्नूगंज, कांस्टेबल शिवशंकर कुमार सिंह साइबर हेल्प डेस्क महिला कांस्टेबल कात्यायनी सिंह
सावधानी ही बचाव है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत बैंकिंग जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड या पिन किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

    ये भी पढ़िए