(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : ग्राम बघांडू में लल्लन प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रांगड़ में गरीबों, असहायों व विकलांगों तथा बुजुर्गों को कंबल वितरण समारोह का शुरुआत माननीय स्व. विजय सिंह गोंड विधायक दुद्धी जी के श्रद्धा सुमन एवं श्रद्धांजलि सभा से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजक श्री जुबेर आलम के नेतृत्व में स्व विजय सिंह गोंड जी के स्मृति में 600 कम्बल वितरित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप ग्राम प्रधान बघांडू अब्दुल्ला अंसारी, हरिहर यादव, राजू शर्मा, राकेश अग्रहरी, सलीम भाई, जाकिर अंसारी, अमृतलाल गोंड, बिहारी लाल भुइयां, रामगोविन्द BDC, बरफी लाल पनिका, मुश्ताक उर्फ बुटानी, गुलाब सिंह, दसई विश्वकर्मा, राजू भुइंया, संतोष धरिकार, रामधनी धरिकारी फूलवंती देवी, दुर्गावती देवी, प्रमिला देवी के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीण जनता जनार्दन उपस्थित रहे।

