सोनभद्र : सुकृत पावरहाउस से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। 24 अगस्त 2026 को सुकृत पावरहाउस से सुबह 9 बजे से सायं लगभग 4 बजे तक मेंटेनेंस कार्य चलने की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहगी। इस संबंध में पावरहाउस के जेई सुमित श्रीवास्तव द्वारा जानकारी सार्वजनिक करते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे समय रहते बिजली से संबंधित अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने की स्थिति में लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में क्षेत्रवासियों से अपील है कि समय रहते पीने और घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था कर लें।
साथ ही जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज रखें और बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य बिजली आपूर्ति बाधित होने से पहले निपटा लें।
क्षेत्रवासियों से अपील है कि इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि सभी लोग समय रहते आवश्यक तैयारी कर सकें।

