दुद्धी – सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष, सचिव व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकाबले के आसार, शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

अध्यक्ष पद हेतु रामलोचन तिवारी एडवोकेट से शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट का सीधा मुकाबला

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र मुंसिफ कोर्ट परिसर अंतर्गत सिविल बार एसोसिएशन का चल रहे चुनावी सर गर्मी के बीच नामांकन पत्र की बिक्री एवं जमा करने का समय 7 से 8 अप्रैल 2026 खत्म होने तक विभिन्न पदों के लिए कुल 16 नामांकन पत्र भरकर जमा प्रत्याशियों द्वारा किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु रामलोचन तिवारी एडवोकेट एवं शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट द्वारा फॉर्म भरकर जमा किया गया । जिससे अध्यक्ष पद हेतु कड़े मुकाबले के आसार जताए जा रहे। जबकि सचिव पद हेतु अंजनी सिंह एडवोकेट व ज्ञानी प्रसाद द्वारा फॉर्म भरकर जमा किया गया। जिनके बीच सीधे मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु एकमात्र नामांकन सत्यनारायण यादव एडवोकेट द्वारा भरा गया जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा। उपाध्यक्ष पद हेतु सृजित 2 पदों पर पर राजीव मिश्रा एडवोकेट एवं राम लखन सिंह एडवोकेट द्वारा नामांकन फॉर्म भरकर जमा किया गया। जिनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष सृजित 1 पद हेतु 2 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें आदर्श कुमार जायसवाल एडवोकेट एवं अभिनव जायसवाल एडवोकेट के बीच सीधे मुकाबला के आसार जताये जा रहें। कोषाध्यक्ष पद नीरज कुमार द्वारा नामांकन फॉर्म भरकर जमा किया गया जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा हैं। सह सचिव पुस्तकालय राहुल कुमार अग्रहरी वह सहसचिव प्रकाशन अभिनाथ यादव एडवोकेट पर निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा हैं। कार्यकारिणी सदस्य परमानंद सिंह देव कुमार शर्मा, राकेश कुमार अग्रहरी का कार्यकारी सदस्य चुना जाना तय माना जा रहा हैं। आगामी 9 अप्रैल 2026 को सायं 4 बजें तक नामांकन पत्रों की जांच ईल्डर कमेटी द्वारा की जाएगी। तदपश्चात 10 अप्रैल 2026 को नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि हैं। तत्पश्चात चुनाव में किन-किन पदों पर चुनावी मुकाबला होगा यह तस्वीर स्पष्ट हों जायेगी। आगामी 13 अप्रैल 2026 को 11:00 से दोपहर 3:00 तक मतदान में सी ओ पी धारी अधिवक्तागण मतदान कर सकेंगे । इस आशय की जानकारी एल्डर कमेटी चेयरमैन /मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहर सिंह सैनी एडवोकेट, सुखसागर यादव एडवोकेट , मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट, विनोद कुमार वर्मा एडवोकेट द्वारा संयुक्त रूप से दी गई है।

ये भी पढ़िए