(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव दिनांक 9 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार कों कुल 15 नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया सुचिता पूर्वक पूर्ण हुई। एल्डर कमेटी द्वारा जांच में सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए। शुक्रवार को नाम वापसी प्रत्याशियों द्वारा किए जाने का अंतिम दिन है। तत्पश्चात अधिकृत प्रत्याशियों के बीच में जोरदार कड़ी टक्कर अध्यक्ष सचिव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर होने के आसार जताए जा रहे हैं. प्रत्याशियों द्वारा अभी से ही जोड़-तोड़ की राजनीति मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अपने-अपने वादे मतदाताओं के बीच सिविल बार एसोसिएशन के हित में किए जा रहे हैं। मतदान 13 अप्रैल 2026 को होना है।

