राशन कोटेदारों को CM योगी की बड़ी सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल

सोनभद्र। प्रदेश के करीब 78 हजार राशन कोटेदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। सरकार ने राशन वितरण पर मिलने वाले लाभांश को ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की है। इससे सोनभद्र जिले के 786 राशन कोटेदार सीधे लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अवसर पर सोनभद्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों—रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल—में कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार, रॉबर्ट्सगंज में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नंदलाल गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में राशन कोटेदार मौजूद रहे।
नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक कुंतल राशन वितरण पर कोटेदारों को ₹125 का लाभांश मिलेगा। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
सोनभद्र के 786 कोटेदारों को सीधा लाभ — बढ़ेगा लाभांश, मजबूत होगी राशन व्यवस्था

ये भी पढ़िए