(राहुल गुप्ता)चुनार,मिर्जापुर।चुनार तहसील परिसर स्थित यंग बार एसोसिएशन में गुरुवार को एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। युवा नेता अंकित सिंह पटेल ने अधिवक्ताओं और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन को 10 पंखे दान किए।इस पहल से न केवल वकीलों को राहत मिलेगी, बल्कि तहसील परिसर में अपने जमीन और मुकदमे से जुड़े कार्यों के लिए आने वाले फरियादियों को भी भीषण गर्मी में बड़ी सुविधा मिलेगी।
जल्द मिलेंगे 8 और पंखे
अंकित सिंह पटेल ने यहीं नहीं रुकते हुए जल्द ही 8 और पंखे देने की घोषणा भी की है, जिससे पूरे परिसर में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।इस घोषणा से अधिवक्ताओं और उपस्थित लोगों में खुशी की लहर देखी गई।यंग बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहल न सिर्फ सुविधाएं बढ़ाती है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देती है।

