दुद्धी (बी) टीम ने हिंडाल्को की टीम को 7 विकेट से हराया, आयान खान हुए मैन ऑफ द मैच

(जितेंद्र कुमार चन्द्रवंसी)दुद्धी, सोनभद्र। 39 वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दुद्धी बी टीम और ग्रासिम रेणुकूट के बीच मैच खेला गया। टॉस दुद्धी बी के कप्तान ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रासिम रेणुकूट ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 203 रन बनाये। जिसमे अनुज ने 69रन बनाये,विवेक ने 41रन तथासुजीत ने 25 रन की पारी खेली।
गेंदबाजी करते हुए दुद्धी बी टीम के खिलाड़ी अयान ने 5 विकेट हासिल कर ग्रासिम की कमर तोड़ दी।अनिकेत ने 2 विकेट, आशु और गौस ने 1-1 विकेट हासिल किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते दुद्धी बी टीम ने 13.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमे निशांत मोहन ने सर्वाधिक 69 रन बनाये तथा अनिकेत ने 51 जबकि रितिक ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए ग्रासिम रेणुकूट के गेंदबाज नीतीश और सुजीत ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इस तुरह से दुद्धी बी टीम ने ग्रासिम रेणुकूट को 7 विकेट से हराया। दुद्धी बी टीम के खिलाडी आयान खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।आज के मैच के निर्णायक गौस मुहम्मद व रितेश जायसवाल रहे। कमेंटेटर की भूमिका में ओमकार और अंकुर बच्चन व स्कोरर की भूमिका में राजू शर्मा रहे। अगला मैच 13 जनवरी को सिंगरौली और एचपीसीए राबर्ट्सगंज के बीच खेला जाएगा।

ये भी पढ़िए