दुद्धी बार एसोसिएशन के सदस्य प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट के पिता का 60 वर्ष की उम्र में निधन शोक सभा

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र। स्थानीय सीएससी में आज शाम लगभग 4 बजे दुद्धी बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य एवं बीडीसी संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट के पिता लक्ष्मण शाह (60) का आकस्मिक निधन हो गया। मृतक मूल रूप से डुमरा निवासी थे।
परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण शाह को उल्टी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ समय इलाज के दौरान उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की खबर मिलते ही दुद्धी के अधिवक्ताओं में शोक की लहर फैल गई। बार एसोसिएशन व अन्य अधिवक्ताओं ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को शांति और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़िए