लंबे समय से बीमार चल रहे दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, समर्थकों में शोक

सोनभद्र। प्रदेश के अंतिम विधानसभा क्षेत्र दुद्धी के सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन गुरुवार को हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। विजय सिंह गोंड ने 2024 के उपचुनाव में भाजपा के श्रवण गोंड को 3160 मतों से हराकर यह सीट जीती थी। इससे पहले, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने दुद्धी विधानसभा से श्रवण गोंड़ को 6297 मतों के भारी अंतर से हराया था।

दुद्धी विधानसभा (403) आदिवासी बाहुल्य आरक्षित सीट है, जहां विजय सिंह गोंड ने लगातार सात बार विधायक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। 2017 से यहां भाजपा का शासन था, लेकिन लगभग तीन साल पहले भाजपा के पूर्व विधायक पर दुष्कर्म के आरोप में सजा होने के बाद हुए उपचुनाव में विजय सिंह गोंड़ ने सपा के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। उनका निधन सपा के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वे न केवल विधायक रहे, बल्कि सपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

विजय सिंह गोंड का राजनीतिक करियर उनके समर्पण और जनता की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया और अपने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके निधन से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा शोक है। विजय सिंह गोड़ का निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके समर्थकों और पार्टी के लिए भी एक अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

दुद्धी विधायक विजय सिंह गोंड का उपचार एसजीपीजीआइ लखनऊ में चल रहा था। वे लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे। बतााया जा रहा है उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थी। उन्हें आदिवासी राजनीति का ‘पितामह’ भी कहा जाता था।

ये भी पढ़िए