दहेज प्रतिषेध अधिनियम के वारंटी को दुद्धी पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना दुद्धी पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में लंबे समय से वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0नं0 2786/2023 से संबंधित वारंटी शिवप्रसाद पुत्र राघव, निवासी नवजीवन, थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 323, 504, 506, 498ए भारतीय दंड संहिता तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए सोमवार को उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह एवं महिला आरक्षी सुमन सरोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सोनभद्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़िए