जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में ठंड से राहत पाने के लिए जलाई गई आग में तारपीन डालते समय एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय कमरे में मौजूद उसकी पत्नी और बेटी सुरक्षित बच गईं।
परिजनो के अनुसार, झारोकला गांव निवासी 45 वर्षीय किसान धर्मेंद्र पुत्र स्व. लक्ष्मन, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर के कमरे में आग जला रहे थे। आग की धीमी आंच बढ़ाने के लिए उन्होंने उसमें तारपीन डाली, जिससे अचानक आग भड़क उठी और वे उसकी चपेट में आ गए।
घटना के समय पास बैठी धर्मेंद्र की पत्नी और बड़ी बेटी बाल बाल बच गए। परिजनों ने घायल किसान को आनन फानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां सीएचसी चिकित्सक डॉ मुस्कान के देख रेख में उनका इलाज चल रहा है ।
डॉ. मुस्कान ने बताया कि मरीज का शरीर लगभग 20 से 25 प्रतिशत झुलसा है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उपचार जारी है।

