दुद्धी में विश्वनाथ प्रताप सिंह की विदाई पर उमड़ा सम्मान, माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी विदाई

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरो चीफ सोनभद्र। दुद्धी (सोनभद्र)।महिला थाना परिसर में शुक्रवार को निवर्तमान कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन कस्बा प्रभारी संजय सिंह ने किया। समारोह में पुलिस उपाधीक्षक विनय प्रभाकर साहनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, भाजपा नेता दिलीप पांडे, नामित सभासद सुमित सोनी, मोनू सिंह सहित कस्बे के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
पुलिस विभाग से महिला थाना प्रभारी संतु सरोज, उपनिरीक्षक हरिकेश आजाद, दीवान लक्ष्मण सिंह समेत महिला थाना व कोतवाली के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने माल्यार्पण कर निवर्तमान कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह को भावभीनी विदाई दी।

ये भी पढ़िए