जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र। नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत कार्तिक मास के पावन अवसर पर हरे कृष्णा प्रचार केन्द्र दुद्धी सोनभद्र द्वारा शुक्रवार को प्रातः5बजे रामनगर वार्ड 10 से संकीर्तन टोली हरे कृष्णा हरे राम राम राम हरे हरे का नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न गलियों में हाथों में ढोल मजीरे आदि वाद्य यंत्र के साथ गाते बजाते नाचते संकीर्तन टोली के प्रमुख कुरुश्रेष्ठ दास, हरिप्रिया देवी दासी के साथ दुद्धी के ज्योति देवी अर्धांगिनी जीवन राम चन्द्रवंशी , संतोष कुमार गुप्ता ,अनिल कुमार कुशवाहा तथा रांची झारखण्ड के वेदांत विद्या भवन गुरुकुल के संस्कारी शिक्षार्थियों द्वारा प्रभु का भक्ति भजन करते अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया । 4 घण्टे गली गली नगर भ्रमण उपरांत 9 बजे जीवन राम चन्द्रवंशी के घर पहुंचकर विश्राम हुआ। तत्पश्चात शाम 4 बजे राधा कृष्ण मंदिर राजघराना क्लॉथ हाउस दुद्धी मल्देवा मार्ग पर स्थित मंदिर पर हरि कथा , दीपदान संकीर्तन पर भक्ति भजन किया गया । जहां त्रिवेणी प्रसाद, चन्दन कुमार गुप्ता आदि संयोजक गण उपस्थित रहें। भजन कीर्तन उपरांत भंडारे का प्रसाद लोगों को ग्रहण कराया गया ।

