सोनभद्र: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कल, बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) का कार्य पूर्ण हो चुका है। जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर कल, 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बूथों पर होगा सूची का वाचन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारी “BLO” सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान बीएलओ द्वारा सार्वजनिक रूप से मतदाता सूची को पढ़ा जाएगा और आम जनता को इसका निःशुल्क निरीक्षण कराया जाएगा। नाम बढ़वाने और सुधार का मौका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नियत मतदान केंद्र पर पहुँचकर सूची में अपना नाम चेक कर लें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम छूट गया है या उसमें कोई त्रुटि है, तो वे निम्नलिखित फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म-6 मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने के लिए “घोषणा पत्र अनुलग्नक-4 के साथ” फॉर्म-6क प्रवासी निर्वाचक द्वारा नाम सम्मिलित कराने हेतु। फॉर्म-7 नाम कटवाने या अपमार्जित कराने हेतु।फॉर्म-8: निवास स्थान परिवर्तन, प्रविष्टियों में सुधार, बिना सुधार के डुप्लीकेट वोटर आईडी (EPIC) प्राप्त करने या दिव्यांगता चिन्हांकन हेतु। अपील “सभी सम्मानित नागरिक कल अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची का अवलोकन अवश्य करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सुनिश्चित करें कि आपका और आपके परिवार के पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज हो।

ये भी पढ़िए